पंजाब : भगवंत मान को CM कैंडिडेट बना सकती है 'आप', केजरीवाल के संक्रमित होने के कारण टला फैसला
पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट के तौर भगवंत मान के नाम का ऐलान कर सकती है।
07:22 PM Jan 04, 2022 IST | Desk Team
पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट के तौर भगवंत मान के नाम का ऐलान कर सकती है। राज्य में अभी तक किसी भी पार्टी ने सीएम कैंडिडेट के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार के लिए चुना जा सकता है। भगवंत मान पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुकें हैं, वह राज्य की संगरूर सीट से सासंद है। हाल ही में चंडीगढ़ के नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के बाद पार्टी पंजाब में फ्रंट फुट पर आ गई है।
Advertisement
चन्नी और सिद्धु में चल रहा है कलह
पिछले वर्ष कांग्रेस पार्टी में चल रहे कलह के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उनके भी पंजाब में पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु के साथ विवाद सामने आया था हालांकि सीएम चन्नी ने हाल ही में ऐलान किया है कि, वह सिद्धु के साथ मिलकर काम करेंगे। कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धु ने बयान दिया था कि, कांग्रेस को राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करना चाहिए।
सीएम केजरीवाल से संक्रमित होने का कारण टला फैसला
पार्टी सूत्रों के अनुसार भगवंत मान को सीएम पद के उम्मीदवार चुने जाने का ऐलान मंगलवार को ही किया जा सकता था लेकिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसे टाल दिया गया। इसी बीच दिंसबर माह की शुरूआत में ‘आप’ भगवंत मान ने कहा था कि, उन्हें एक सीनियर भाजपा नेता ने उन्हे पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि, पार्टी में शामिल होने की एवज में मुझे केंद्रीय मंत्री बनाने का भी ऑफर दिया था। हालांकि भगवंत मान के आरोपों तो भाजपा ने खारिज किया था और कहा था कि, यदि उनसे किसी नेता ने ऐसा कहा है तो सार्वजनिक तौर पर उसका नाम उजागर करें।
Advertisement