Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab : अमरिंदर बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होने के लिये पूरी तरह जिम्मेदार है गांधी परिवार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होने के लिये पूरी तरह गांधी परिवार को जिम्मेदार बताया है।

06:06 PM Mar 14, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होने के लिये पूरी तरह गांधी परिवार को जिम्मेदार बताया है।

पंजाब में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है क्योंकि इस राज्य के लोग अब विकास की लहर को देखना चाहंते हैं। कांग्रेस में आपसी मतभेदों के बीच कांग्रस में भारी फूट पड़ चुकी हैं। हालांकि,पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होने के लिये पूरी तरह गांधी परिवार को जिम्मेदार बताया है।
Advertisement
गांधी परिवार के नेतृत्व में भरोसा खो बैठा है
कैप्टन सिंह ने यहां कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपनी गलतियों को विनम्रता पूर्वक कबूल करने के बजाय पंजाब चुनाव में बुरी तरह हार के लिये उन पर ही आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस न केवल पंजाब में हारी बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी चुनाव हारी और इसके शर्मनाक हार के लिये पूरी तरह गांधी परिवार जिम्मेदार है। अब लोग ही नहीं समूचा देश गांधी परिवार के नेतृत्व में भरोसा खो बैठा है। इसके बावजूद सच्चाई को नकारा जा रहा है।
अमरिंदर सिंह ने दी टिप्पणी
कैप्टन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की अंतरकलह तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी विरोधी बयानों को राज्य में कांग्रेस की हार के लिये जिम्मेदार बता रहे हैं। सीमावर्ती राज्य में पार्टी ने उसी दिन अपनी कब, खोदना शुरू कर दिया था, जिस दिन एक अस्थिर मन और बड़बोले नवजोत सिद्धू और चरनजीत चन्नी जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को चुनाव से कुछ माह पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेता 
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेता स्पष्ट बोलने की बजाय उन पर आरोप लगाया रहे हैं कि अमरिंदर सरकार के खिलाफ जबर्दस्त एंटी इंकमबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) थी, जबकि उनके समय पार्टी ने चुनाव जीते तथा फरवरी 2021 में निकाय चुनाव जीते। दरअसल कांग्रेस के ये नेता गांधी परिवार को बचाने के लिये उनका दोष मुझ पर मढ रहे हैं लेकिन आंखें मूंदने से पार्टी को नुकसान ही होगा। पार्टी हित में निर्णय लेने के बजाय आगे के लिये खाई खोद रहे हैं। ये नेता कांग्रेस का भला नहीं चाहते।कैप्टन सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की हार के असली कारण कांग्रेस आलाकमान की विफलता रही। सिद्धू जैसे नेता ने तो निहित स्वार्थ की खातिर पार्टी की छवि को मिट्टी में मिला दिया और हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ जा रहा है। गांधी परिवार ने नवजोत सिद्धू तथा ऐसे नौसिखियों के साथ हाथ मिला लिया। ऐसे में कांग्रेस का चुनाव में सफाया हो लाजिमी था।
Advertisement
Next Article