W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब एंड सिंध बैंक ने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के ऋण खाते को धाखधड़ी की श्रेणी में डाला

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के कर्ज खाते को धोखाधड़ी की श्रेणी में डाल दिया है और इस बारे में रिपोर्ट रिजर्व बैंक को दे दी है। सिनटेक्स इंडस्ट्रीज पर बैंक का कुल 294 करोड़ रुपये का बकाया है।

11:48 PM Dec 24, 2020 IST | Shera Rajput

बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की सूचनाएं प्रकाशित करने की नीति के तहत इस खाते की जानकारी दी जा रही है। बैंक ने कहा है कि इस निति के तहत सूचित किया जाता है कि 294.49 करोड़ रुपये के बकाये के साथ सिन्टेक्स इंडसट्रीज लि. का खाता एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) हो गया है। इस खाते को धोखाधड़ी वाला खाता घोषित किया गया है। 
पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि उसने धोखाधड़ी वाले खाते के एवज में 147.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 
बैंक के अनुसार नियामकीय आवश्यकता के तहत इस बारे में सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को बृहस्पतिवार को दे दी गयी। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×