Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पत्रकारों की हिरासत पर पंजाब विधानसभा की प्रेस समिति ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

दिल्ली में पत्रकारों की हिरासत पर पंजाब विधानसभा ने जताई नाराजगी

03:13 AM Feb 03, 2025 IST | Himanshu Negi

दिल्ली में पत्रकारों की हिरासत पर पंजाब विधानसभा ने जताई नाराजगी

पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस द्वारा पत्रकारों को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में समिति ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस खुद भी इस गलत व्यवाहर में शामिल थी। बता दें कि पंजाब के मीडिया कर्मियों को नियमित रूप से दूसरे राज्यों में चुनाव कवर करने के लिए भेजा जाता है ताकि चुनाव संबंधी जानकारी पंजाब के लोगों तक पहुंच सके।

पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी का दावा

पंजाब के लगभग 24 पत्रकार आधिकारिक तौर पर चुनाव इकाई के तहत दिल्ली चुनाव कवर कर रहे थे। पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी के अनुसार कुछ लोग शराब और अन्य सामग्री वितरित करके चुनाव प्रक्रिया को भ्रष्ट करने का प्रयास कर रहे थे। जब इन पत्रकारों ने इस अवैध गतिविधि पर रिपोर्टिंग शुरू की तो राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बारे में पत्रकारों ने मदद के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने  पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया।

कार्रवाई की मांग
दिल्ली पुलिस ने पांच पत्रकारों को अवैध रूप से हिरासत में लिया और उन्हें तुगलक पुलिस स्टेशन में रात भर रखा, जिसमें एक सम्मानित पत्रकार भी शामिल है जो पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी समिति का सदस्य है। पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। समिति ने पत्र में कहा कि दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए कि भविष्य में ऐसी कोई गलत कार्रवाई न हो। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और अवैध हिरासत में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Next Article