W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब भाजपा ने पठानकोट में निकाली ट्रैक्टर रैली, कृषि कानूनों को बताया किसानों के लिये लाभकारी

पंजाब भाजपा ने किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिये रविवार को यहां एक ट्रैक्टर रैली निकाली। नए कानूनों के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

11:14 PM Oct 04, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब भाजपा ने किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिये रविवार को यहां एक ट्रैक्टर रैली निकाली। नए कानूनों के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब भाजपा ने पठानकोट में निकाली ट्रैक्टर रैली  कृषि कानूनों को बताया किसानों के लिये लाभकारी
पंजाब भाजपा ने किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिये रविवार को यहां एक ट्रैक्टर रैली निकाली। नए कानूनों के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। 
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया। पार्टी ने कहा कि रैली में अनेक किसान शामिल हुए। 
विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पंजाब यात्रा के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, ”वह और कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रहे हैं। ये कानून किसानों के फायदे के लिये हैं, लेकिन वे झूठ फैला रहे हैं कि एमएसपी, मंडियां और सरकारी खरीद खत्म हो जाएगी।” 
भाषा जोहेब नरेश 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×