Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के केंद्रीय फैसले पर पंजाब भाजपा की मोहर, प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक बोले - फैसला सही

31 अगस्त 1985 को चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन मुख्यमंत्री महरूम स. बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में दोषी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने के केंद्रीय सरकार के निर्णय पर पंजाब भाजपा ने सहमति जताई है।

04:14 PM Nov 13, 2019 IST | Shera Rajput

31 अगस्त 1985 को चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन मुख्यमंत्री महरूम स. बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में दोषी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने के केंद्रीय सरकार के निर्णय पर पंजाब भाजपा ने सहमति जताई है।

लुधियाना : 31 अगस्त 1985 को चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन मुख्यमंत्री महरूम स. बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में दोषी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने के केंद्रीय सरकार के निर्णय पर पंजाब भाजपा ने सहमति जताई है। 
Advertisement
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शहर में संकल्प यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने  पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा माफी को सही ठहराते हुए कहा कि वह तो अपनी सजा पहले ही काट चुका है। जहां तक बात रही प्रदेश में शांति कायम रखने की तो देश की एजेंसियां सतर्क और सक्षम है। बीते दिनों खालिस्तानी आंतकियों को पक डऩा यह साबित भी करता है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भेदभाव के खिलाफ किए कार्यो और अफ्रीका में श्वेतों और अश्वेतों में आपसी भेदभाव का जिक्र भी किया। 
150वी जयंती पर यह संकल्प यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक की अध्यक्षता में बुधवार सुबह विधानसभा सेंट्रल के शगुन पैलेस से शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश के प्रति समर्पण का संकल्प भी दिलाया।
इससे पहले यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को घंटाघर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने बताया कि संकल्प यात्रा बाबा थान सिंह चौक, डिवीजन नंबर तीन, सीएमसी चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही, हरगोबिद मार्ग, शिवाजी नगर से होते हुए शगुन पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई।
–  सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article