W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BSF के जवानों ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, भारतीय सीमा में कर रहा था एंट्री

12:11 PM Feb 17, 2024 IST | NAMITA DIXIT
bsf के जवानों ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक  भारतीय सीमा में कर रहा था एंट्री

भारतीय सुरक्षा बलों ने देश सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।बता दें बीएसएफ (BSF) के जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सुरक्षा बल ने बताया कि ये पाकिस्तानी नागरिक पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर जिले के ठाकुरपुर गांव के पास भारतीय सीमा में एंट्री कर रहा था।

  • BSF के जवानों ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक
  • भारतीय सीमा में कर रहा था एंट्री
  • पंजाब पुलिस को सौंपा पाक नागरिक- BSF

पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा

शुक्रवार को बीएसएफ ने बताया कि 16 फरवरी को पंजाब के गुरदासपुर जिले में ठाकुरपुर गांव के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा है। वो बाड़ के पास आईबी को पार कर रहा था। पूछताछ के दौरा पता चला कि वो अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया ता और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक, संग्दिध नहीं मिला है। इसके बाद आरोपी को बीएसएफ की टीम ने आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×