Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : भारत-पाक सीमा पर BSF ने एक घुसपैठिए को किया ढेर, चेतावनी देने के बाद की कार्रवाई

फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया

01:04 PM Feb 03, 2022 IST | Desk Team

फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया

बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया सूत्रों के अनुसार, बीओपी केएस वाला के क्षेत्र में चेतावनी देने के बावजूद घुसपैठिया लगातार आगे बढ़ रहा था और रुक ही नहीं रहा था। खतरे को भांपते हुए जवानों ने उसे ढेर कर दिया गया।
Advertisement
हाल ही में पाकिस्तानी तस्करों से हुई थी मुठभेड़ 
इससे पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों  मुठभेड़ हुई थी जिसमे एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी के साथ बीएसएफ के जवानों ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय तस्करी को विफल किया था।
बरामद किए थे हेरोइन और पिस्तौल 
तस्करों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ जवानों को सर्च के दौरान 57.90 किलो हेरोइन, एक किलो 170 ग्राम अफीम, 2 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में कारतूस मिले थे। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 89 बटालियन के हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे पाकिस्तानी तस्करों की ओर से संदिग्ध हरकत दर्ज की थी। 
Advertisement
Next Article