W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab Budget: सरकार ने 2024-25 के लिए दो लाख करोड़ का बजट पेश किया

12:41 PM Mar 05, 2024 IST | Yogita Tyagi
punjab budget  सरकार ने 2024 25 के लिए दो लाख करोड़ का बजट पेश किया
Advertisement

Punjab Budget: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है।

  • पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य का बजट पेश किया।
  • बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है
  • स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा गया है
  • किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का बजट है

दो वर्षों में 40,000 से अधिक नौकरियां दी- वित्त मंत्री

हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने दो वर्षों में 40,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के कुल वार्षिक परिव्यय में 13,784 करोड़ रुपये कृषि क्षेत्र के लिए और 16,987 करोड़ रुपये शिक्षा क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।

किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का बजट

पंजाब के बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा गया है। इसके बाद राज्य के अंदर मौजूद सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का बजट है। बजट सत्र के दौरान बोलते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि, दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×