Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: कैप्टन की पार्टी का बीजेपी में होगा विलय, आधा दर्जन पूर्व विधायक भी थामेंगे कमल

पंजाब से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनव से पहले कांग्रेस आलाकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया है।

11:38 AM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

पंजाब से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनव से पहले कांग्रेस आलाकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया है।

पंजाब से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनव से पहले कांग्रेस आलाकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया है। कैप्टन सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ले सकते है। 
Advertisement
एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को ना सिर्फ कैप्टन बल्कि सिंह की बेटी जय इंदर कौर, बेटा रणइंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में शामिल हो सकती है। इन सभी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता दिलाने वाले है। पूर्व सीएम की पत्नी कांग्रेस सांसद है, इसलिए वो अभी बीजेपी में शामिल नहीं हो रही है। 
आधा दर्जन पूर्व विधायक भी बीजेपी में होंगे शामिल 
बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने के बाद अलग पार्टी बनाई थी, जिसका नाम पंजाब लोक कांग्रेस था। साथ ही वो बीजेपी के सम्पर्क में भी थे। इस हफ्ते के शुरुआत में ही उन्होंने अमित शाह से दिल्ली आकर बात की थी, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई गई थी। यहां तक की विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला की अपनी परंपरागत सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी थी। 
हम आपको बता दें, कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी बीजेपी में शामिल होने वाले है। बीजेपी लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वो उन सभी बड़े नेताओं को शामिल करा रही है, जिससे उसकी पंजाब में स्तिथि और भी ज्यादा मजबूत हो जाए। 
Advertisement
Next Article