Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- उद्योग को सिंगल विंडो मंजूरी देगी सरकार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रंगला पंजाब बनाने खातिर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पारदर्शी और परेशानी मुक्त निवेश नीति तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
05:41 PM Jul 25, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रंगला पंजाब बनाने खातिर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पारदर्शी और परेशानी मुक्त निवेश नीति तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सोमवार को दी।
Advertisement
सरकार पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी
जानकारी के मुताबिक यहां इन्वेस्ट पंजाब डिपार्टमेंट की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बिना किसी देरी के निवेशकों को सभी मंजूरी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रक्रिया के तहत एक ऐसा तंत्र बनाया गया है, जहां राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए एक ही खिड़की के माध्यम से सभी मंजूरी दी जाएगी।
आम जनता की सरकार है, जिसमें भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त
मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक निवेशक जल्द से जल्द मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आम जनता की सरकार है, जिसमें भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाता है और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस तरह के कदाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement