Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब के अधिकारी ‘प्रशिक्षण’ के लिए गये थे दिल्ली

पंजाब के मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कथित रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में बैठक के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि अधिकारी वहां ‘प्रशिक्षण’ के लिए गये थे।

04:25 PM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

विपक्ष बोले- जनता का किया जा रहा है अपमान
जानकारी के मुताबिक  इस मुद्दे पर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्ष ने ऐतराज जताते हुए इसे ‘पंजाब की जनता का अपमान’ करार दिया था और सवाल उठाया था कि श्री केजरीवाल किस हैसियत से अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
मान ने किया विपक्ष पर कटाक्ष
 दरअसल, मान ने आज यहां डॉ। बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर बेवजह इस मुद्दे पर शोर मचाने का आरोप लगाया और कहा कि जहां भी जरूरत होगी वह अपने अधिकारियों को प्रशासनिक कौशल्य को धार देने व विशेषज्ञता हासिल करने के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में सुधार बेजोड़ हैं और अधिकारियों को प्रशिक्षित करने में कोई बुराई नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Next Article