टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री ने टाइम पत्रिका के बहाने मोदी पर निशाना साधा

सुनील जाखड़ के समर्थन में एक रैली संबोधित करने आए मुख्यमंत्री ने टाइम पत्रिका का हवाला देते हुए मोदी के खराब अंतर्राष्ट्रीय छवि की आलोचना की। 

06:03 PM May 11, 2019 IST | Desk Team

सुनील जाखड़ के समर्थन में एक रैली संबोधित करने आए मुख्यमंत्री ने टाइम पत्रिका का हवाला देते हुए मोदी के खराब अंतर्राष्ट्रीय छवि की आलोचना की। 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टाइम पत्रिका में उनके बारे में छपे आलेख को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्हें उनके राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए जाति व धर्म के आधार पर ‘भारत का बांटनेवाला प्रमुख’ करार दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के गुरदासपुर उम्मीदवार सुनील जाखड़ के समर्थन में एक रैली संबोधित करने आए मुख्यमंत्री ने टाइम पत्रिका का हवाला देते हुए मोदी के खराब अंतर्राष्ट्रीय छवि की आलोचना की।

Advertisement

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि पत्रिका मोदी के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विचार को बताती है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को खराब किया है। अमरिंदर ने कहा कि भारत को ऐसे नेता की जरूरत है जो देश को एक सूत्र में बांध सके। मोदी जैसे नेताओं की जरूरत नहीं है जो देश की एकता को बर्बाद करते हैं। पंजाब में इसकी सभी 13 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होंगे।

Advertisement
Next Article