Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : फ्री बिजली की घोषणा पर कांग्रेस और शिअद ने खड़े किए सवाल, विज्ञापन पर खर्च का मांगा रिपोर्ट कार्ड

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए ट्वीट किया और कहा कि…….

01:02 PM Apr 16, 2022 IST | Desk Team

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए ट्वीट किया और कहा कि…….

पंजाब में आप (आम आदमी पार्टी ) सरकार द्वारा एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने की घोषणा पर कांग्रेस और शिअद ने सवाल खड़े किए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए ट्वीट किया और कहा कि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली की हकीकत तब सामने आयेगी जब विवरण और शर्तें सामने आएंगी। उन्होंने पंजाब प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड को ‘शुभकामनाएं‘ भी दी हैं, जिसे इस सबसे जूझना होगा।
कांग्रेस विधायाक ने पूछें कई सवाल
वडिंग के अलावा भोलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने सीएम मान की घोषणा का स्वागत करते हुए सवाल किया कि एक जुलाई से क्यों? क्या वित्तीय प्रबंधन की कोई समस्या है? उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि, यदि खपत 301 यूनिट बिजली की हुई तो क्या उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जाएगा? इसके साथ ही खेहरा ने यह भी जानना चाहा कि क्या ट्यूबवेल सब्सिडी समाप्त कर दी जाएगी?
विज्ञापनों पर खर्च का भी रिपोर्ट कार्ड होना चाहिए : परमबंस सिंह रोमाना
कांग्रेस नेताओं के अलावा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की युवा इकाई के अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता  ने तंज कसते हुए कहा कि ‘एलानजीत‘ (पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह) गया, ‘एलानवंत‘ (मुख्यमंत्री भगवंत मान) आया। रोमाना ने ‘आप’ सरकार की विज्ञापनबात्री पर भी सवाल उठाया है और एक पत्रकार के इस ट्वीट, पर आश्चर्य होता है कि ‘आप’ सरकार ने विज्ञापनों और बड़े कार्यक्रमों पर अब तक कितना पैसा खर्च किया है, वह भी रिपोर्ट कार्ड में होना चाहिए।
मान ने केजरीवाल से मुलाकात के बाद अच्छी खबर सुनाने की कही थी बात
रोमाना ने कहा, पार्टी बदलाव लाने के वायदे से सत्ता में आई थी और उसी तरह विज्ञापनबात्री कर रही है जैसे पिछली चन्नी सरकार कर रही थी। उल्लेखनीय है कि, आज मुफ्त बिजली की घोषणा के साथ एक महीने का रिपोर्ट कार्ड भी तमाम प्रमुख दैनिकों के मुखपृष्ठ पर विज्ञापन के रूप में किया गया है। मुख्यमंत्री मान ने दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से बैठक के बाद कहा था कि वह 16 अप्रैल को ‘अच्छी खबर‘ सुनाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article