टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Punjab : भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है कांग्रेस - मोदी

05:06 PM May 30, 2024 IST | Saumya Singh
PM Modi In Punjab

Punjab : सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपने आखिरी चुनावी रैली में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘संविधान-संविधान की रट लगाने’ के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने आपातकाल के दौरान संविधान का ‘गला घोंट’ दिया था। कहा, जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।

Advertisement

Highlight :

कांग्रेस के आरोप पर पलटवार

भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को खत्म करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा, आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था। होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश और आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार सुभाष शर्मा के पक्ष में यहां आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने आरक्षण, भ्रष्टाचार और राम मंदिर के मुद्दों पर भी बात की।

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का मंशा खतरनाक

पीएम ने कहा, पिछले 10 सालों में मैंने हमेशा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की रक्षा की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मेरे प्रयासों से नाराज है। आरक्षण को लेकर उनकी नीयत खतरनाक है। उनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है। मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की रक्षा की है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी - पीएम

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने इसे भ्रष्टाचार की जननी करार दिया और कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है। आप पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अब ‘कट्टर भ्रष्टाचारी’ ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा, आप देख रहे हैं कि वे यहां (पंजाब में) एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने का नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में वे एक साथ लड़ रहे हैं। आप को ‘भयंकर झूठी पार्टी’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि आप ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में पहली सरकार बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबक कांग्रेस से सीखा है। उन्होंने कहा कि ‘कट्टार भ्रष्टचारी’ (आप) का जन्म सबसे पुरानी पार्टी की कोख से हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी स्थापना के बाद से ही आप भ्रष्ट पार्टी रही है।

10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास

पीएम ने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है।
उन्होंने कहा, दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है विकसित भारत का सपना। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से ‘यही समय है, सही समय है’ के अपने उद्घोष का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। उन्होंने कहा, पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है, वह अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article