Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, एक लाख नौकरी देने का किया वादा

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं।

05:49 PM Feb 18, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। 
Advertisement
घोषणापत्र में कांग्रेस ने सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने केबल की मोनोपली तोड़ने, मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ सेवाएं देने का भी वादा किया है। चंडीगढ़ में घोषणापत्र जारी करने के दौरान मंच पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे। 
सीएम चन्नी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र  
सीएम चन्नी ने कहा, “पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियां दूंगा।” कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। सीएम चन्नी ने इस मौके पर ये भी कहा कि हर कर्मचारी को पक्का करेंगे। सीमा पार से ड्रोन, ड्रग्स के सवाल पर चन्नी ने कहा, “ये सब कुछ चुनाव में पंजाब को डराने के लिए किया जा रहा है।” 
पंजाब के लोग कृष्ण बन कर आशीर्वाद देंगे, मैं सुदामा बन कर सेवा करूंगा- चन्नी  
घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, “पंजाब के लोग कृष्ण बन कर आशीर्वाद देंगे, मैं सुदामा बन कर सेवा करूंगा।” इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धू का पंजाब मॉडल लागू करेंगे। सीएम ने कहा कि सबको मुफ्त शिक्षा दिलवाना मेरी प्राथमिकता होगी, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के साथ अगड़ी जातियों के गरीबों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी। सीएम ने कहा कि 6 महीने में पंजाब में कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा।  

पंजाब: मतदान से पहले विवादित बयानों पर सियासत गर्म, अनुराग ठाकुर ने चन्नी और केजरीवाल पर साधा निशाना

ये है कांग्रेस का 13 सूत्रीय चुनावी एजेंडा  
1. केबल की मॉनिपली तोड़ना, केबल के रेट को 400 से 200 लाएंगे।
2. 1100 रुपये महीना और आठ सिलेंडर साल में महिलाओं को फ्री में।
3. सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी. पांच साल में पांच लाख लोगो को नौकरी।
4. बुजुर्गों की पेंशन 3100 की जाएगी।
5. हर कच्चे मकान को पक्का करेंगे।
6. सरकारी स्कूलों में फ्री में शिक्षा देंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से अच्छा करेंगे।
7. फ्री हेल्थ सर्विस देंगे।
8. सरकार तिलहन, मक्का और दाल की पूरी फसल खरीदेगी।
9. 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 20 हजार और कंप्यूटर देंगे।
10. मनरेगा के तहत 150 दिनों की मजदूरी देंगे और दैनिक मजदूरी 350 से कम नहीं होने देंगे।
11. स्टार्ट अप को 2 लाख से 12 लाख तक ब्याज मुक्त लोन देंगे।
12. घरेलू और लघु उद्योग के लिए 2 से 12 लाख का ब्याज मुक्त लोन इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।
13. सरकार आपके द्वार सरकारी कागजातों की डोर स्टेप डिलिवरी, चन्नी सरकार आपके द्वार।  
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- 
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह 13 प्वॉइंट एजेंडा है, जो कि बाबा नानक से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि हमारा कैंपेन सकारात्मक कैंपेन है। हम लोगों को बता रहे हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं। पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं।
Advertisement
Next Article