W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर कांग्रेस ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया।

03:21 PM Apr 04, 2021 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर कांग्रेस ने जताया दुख
Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना है जिन्होंने छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में अपनी जान कुर्बान की है।’’ नक्सली हमले में शनिवार को 22 जवान शहीद हो गये।
Advertisement
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 22 जवानों की शहादत की खबर दिल दहला देने वाली है। उन्होंने उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुखद है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नक्सलवाद की बुराई से निपटने की फुर्सत नहीं है। बस टीवी पर घोषणाएं करना काफी नहीं हैं। हमें निर्णायक रणनीति एवं ब्लूप्रिंट सामने रखने की जरूरत है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन किया।

Advertisement
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’’

PM मोदी ‘भगवान या महामानव’ हैं जो चुनाव में भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं : ममता बनर्जी

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.