Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: NDA में पूरा हुआ बंटवारे का दौर, नड्डा ने किया ऐलान- 65 सीटों पर BJP लड़ेगी चुनाव, जानें पूरा गणित

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

04:34 PM Jan 24, 2022 IST | Desk Team

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को यह घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।
Advertisement
पंजाब चुनाव के मद्देनजर NDA में नड्डा ने किया सीटों का बंटवारा 
पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। नड्डा ने कहा, ‘‘पंजाब में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) गठबंधन हुआ है। इसके तहत भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर शिअद (संयुक्त) चुनाव लड़ेगी।’’
अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से भरेंगे हुंकार 
भाजपा ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया था। अमरिंदर सिंह ने भी 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

शरजील इमाम पर चलेगा देशद्रोह का मामला, भड़काऊ भाषणों और विशेष समुदाय को उकसाने के लगे आरोप

Advertisement
Next Article