Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab Election Result: Kejriwal को पंजाब में मिला 'मिनी केजरीवाल',पगड़ी और स्कार्फ पहनकर AAP का किया समर्थन

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ कर दिया है…

03:26 PM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ कर दिया है…

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ कर दिया है। शुरुआती रुझान में ही बढ़त बनाने के बाद आम आदमी पार्टी यहां बड़े बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव परिणामों में धराशायी नजर आए।  वहीं रुझानों को देखते हुए पंजाब में आप पार्टी कार्यकर्ता जश्न भी मनाने लगे हैं।
Advertisement
मिनी केजरीवाल का वीडियो हो रहा वायरल
रूझानों में आप पार्टी को मिल रहे बहुमत का जश्न आम जनता ने भी मनाना शुरू कर दिया है। इस दौरान एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये बच्चा भी आप पार्टी के लिए जश्न बनाता नजर आया। खास बात ये है कि ये बच्चा केजरीवाल के गेटअप में नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह कपड़े पहने हुए हैं. उसने स्कार्फ लगाया हुआ है और मूंछे भी लगाई हैं। इस मिनी केजरीवाल का नाम पूछा गया तो उसने जवाब दिया “ अव्यंतोमर केजरीवाल,”
आप पार्टी 90 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है
गौरतलब है कि पंजाब के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी 90 सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी अभी तक 17 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी को 60 सीटों का नुकसान हो रहा है। बहरहाल पंजाब विधानसभा चुनाव में बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। सत्ता और विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल बुरी तरह से पिछड़ चुके हैं।
गौरतलब है कि एग्जिट पोल के विश्लेषण ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत की भविष्यवाणी की थी। साथ ही, गुरुवार की सुबह आ रहे शुरुआती रुझानों में भी केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कांग्रेस को पछाड़ते हुए देखा जा सकता है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पंजाब में आप को 88 सीटें मिल चुकी हैं जबकि कांग्रेस 13 सीटों के साथ पीछे है।
Advertisement
Next Article