Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव : बहुमत की ओर बढ़ रही है AAP, पार्टी मुख्यालय में मनाया जा रहा है जश्न

विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

11:20 AM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। नतीजे आते ही पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। पंजाब, उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनावी रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में आगे चल रही है। पार्टी को पंजाब के सरकार बनाने की उम्मीद है। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा और नेताओं का आना शुरू हो गया है।
Advertisement
पंजाब में भी ‘आप’ को जनता ने स्वीकार कर लिया है :  गोपाल राय 
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी ‘आप’ को जनता ने स्वीकार कर लिया है। भगवंत मान को एक मौका देने की बात कर रहे थे। जनता दिल खोलकर समर्थन दे रही है। दिल्ली में आप का काम जनता ने देखा है। ये आप मॉडल की जीत है। वहीं दिलीप पांडेय ने मीडिया से कहा, केजरीवाल का गुजरात मॉडल पंजाब और गोवा दोनों राज्यों में काम कर रहा है पार्टी की स्वीकार्यता देशभर में बढ़ रही है। पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है।
अकेले चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस कर ‘आप’
इस चुनाव में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है वहीं शिअद, बसपा के साथ मैदान में उतरी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।
Advertisement
Next Article