Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव : धुरी में भगवंत मान ने लोगों से AAP के लिए मांगे वोट, जनसभा को किया संबोधित

आप (आम आदमी पार्टी) के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने लोगों से उनकी पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की है

03:24 PM Feb 13, 2022 IST | Desk Team

आप (आम आदमी पार्टी) के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने लोगों से उनकी पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की है

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन रह गए हैं ऐसे में आप (आम आदमी पार्टी) के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने लोगों से उनकी पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की है। उन्होंने धुरी सीट के बेनड़ा गांव से अपनी प्रचार मुहिम की शुरुआत की। प्रचार के दौरान एक नवोदित गायक ने मतदाताओं के लिए गीत गाकर ‘आप’ के लिए मतदान करने और राज्य को बचाने की अपील की। मान ने बेनड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 20 फरवरी को झाड़ू को वोट देना। उन्होंने कहा, हमारा बटन तीसरे स्थान पर है, लेकिन हम पहले नंबर पर आएंगे।
Advertisement
धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं भगवंत मान 
भगवंत मान ने वहां कुछ देर लोगों को संबोधित किया और काफिला दूसरे गांव की ओर चल पड़ा, जहां मान और पंजाबी फिल्म अभिनेता करमजीत अनमोल ने कवि संत राम उदासी का एक प्रसिद्ध गीत गाया और कहा, 10 मार्च को पंजाब में नया सूर्योदय होगा। इस दौरान पंजाबी अभिनेता देव खरौड़ भी उनके साथ थे। मान संगरूर जिले की धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह संगरूर संसदीय सीट से दो बार सांसद रहे हैं। मान को राज्य में अगली सरकार बनाने का भरोसा है और धुरी के भी कई निवासी ‘आप’ को एक मौका देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। धुरी के 55 वर्षीय एक चाय विक्रेता भगवंत सिंह ने कहा, हमने पिछले 70 साल में दो पारंपरिक दलों को देखा है। हम उनसे परेशान हो चुके हैं। हम इस बार बदलाव देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, भगवंत मान की छवि साफ है और ‘आप’ स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का वादा कर रही है।
राज्य में 20 फरवरी को होने है चुनाव 
धुरी  गांव के निवासी हरिवंदर ने भी कहा, दो दल कई साल से राज्य में सत्ता पर हैं, लेकिन अब लोग ‘आप’ को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति में सुधार किया है। हालांकि धुरी में कुछ दुकानदारों ने इस विषय पर बात करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। धुरी सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी और शिरोमणि अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।
Advertisement
Next Article