Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव : डेरा सच्चा सौदा के वोट चुनाव को पलट सकते है, 2017 में किया था भाजपा को समर्थन

पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है तथा मतदान के कुछ दिन पहले हरियाणा से सटे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो को सियासत के जानकार चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं और सभी सियासी दलों की नजरें डेरा सच्चा सौदा से जुड़ वोटों पर लगी हैं।

05:09 PM Feb 12, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है तथा मतदान के कुछ दिन पहले हरियाणा से सटे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो को सियासत के जानकार चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं और सभी सियासी दलों की नजरें डेरा सच्चा सौदा से जुड़ वोटों पर लगी हैं।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर राज्य की राजनीतिक पार्टीयां चुनाव जीतने के लिए रणनीति को प्रयोग कर रही है।इसी को देखते हुए पंजाब में चुनावों का प्रचार जोरो शोरो से हो रहा है और राज्य की आम जनता को लुभाने के लिए राजनेतिक नेता हर दांव पेच का प्रयोग कर रहे हैंं। हालांकि मतदान से कुछ दिन पहले हरियाणा से सटे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो को सियासत के अध्यापक चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं और सभी सियासी दलों की नजरें डेरा सच्चा सौदा से जुड़ वोटों पर लगी हैं।
Advertisement
नेताओं ने की शिरकत
पंजाब के मालवा क्षेत्र 13-14 जिलों की कुल 69 सीटों में से करीब 43 सीटों पर डेरा का प्रभाव माना जाता है। राज्य में मतदान 20 फरवरी को होगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की फरलो भी 27 फरवरी तक ही है। राज्य के कई उम्मीदवार अब तक सिरसा डेरा में माथा टेक चुके हैं। इसके अलावा डेरा की ओर से नौ जनवरी को पंजाब के डेरा सलावतपुरा में आयोजित कार्यक्रम में भी सभी पार्टियों के बड़ नेताओं ने शिरकत की थी।
चुनाव की राजनीतिक गर्मी
 जानकारी के मुताबिक, बहरहाल डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग यहां आने वाले सभी उम्मीदवारों और राजनेताओं पर मंथन कर रही है। डेरा प्रमुख को फरलो मिलने के बाद पंजाब चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। डेरा की राजनीतिक विंग अब सक्रिय है तथा विंग के सदस्य काम में जुट गए हैं। जब इस संदर्भ में डेरा सच्चा सौदा की सियासी विंग के अध्यक्ष राम सिंह इंसा से पूछा गया तो वे बोले कि अभी देख रहे हैं, क्या होता है।
चुनावों का विस्तृतीकरण
हालांकि सूत्रों के मुताबिक, डेरा की सियासी विंग का राज्य में वर्ष 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में दखल रहा। इसके अलावा वर्ष 2014 के लोकसभा और उसके बाद अक्टूबर 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी डेरा की राजनीतिक विंग ने खुलकर काम किया था। डेरा ने उस समय भाजपा का समर्थन किया था। इस बार संगत को डेरा क्या निर्देश देता है यह तो समय ही बतायेगा।
Advertisement
Next Article