Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव : शिअद संरक्षक बादल और अमरिंदर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किये

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लांबी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इस तरह वह चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार बन गए हैं।

05:12 PM Jan 31, 2022 IST | Desk Team

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लांबी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इस तरह वह चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार बन गए हैं।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लांबी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इस तरह वह चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार बन गए हैं।
Advertisement
अमरिंदर ने पटियाला से नामांकन पत्र दाखिल किया
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी राज्य में होने वाले चुनाव के लिए पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि पांच बार मुख्यमंत्री रहे 94 वर्षीय बादल ने मुक्तसर जिले के मलोट के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कागजी कार्रवाई पूरी की।
अमरिंदर के साथ भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी भी थे
इसके साथ, उन्होंने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता अच्युतानंदन 92 वर्ष के थे, जब उन्होंने 2016 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे।
पंजाब में 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा
सिंह 2002 से कांग्रेस के टिकट पर पटियाला से जीत रहे थे। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है। अमरिंदर सिंह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें सितंबर में पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बीच पद से हटा दिया था। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।
Advertisement
Next Article