Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब सरकार शहीदों की विरासत तथा सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध- आशु

NULL

04:20 PM May 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना  : देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद करवाने वाले शहीदों की याद को हमेशा जीवित रखना तथा आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में जागरुक करना हमारे देश वासियों का फर्ज बनता है। देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को स्कूल शिक्षा में प्रमुख्ता से शामिल किया जाना चाहिए और इस विषय पर विशेष पीरियड भी लगाना चाहिए। इस बारे में वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। यह शब्द कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने गुरु नानक देव भवन में महान शहीद सुखदेव जी के जन्म दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

शहीद सुखदेव को फूल मालाएं भेंट करने के उपरांत आशु ने कहा कि शहीग सुखदेव एक महान क्रांतिकारी थे। जिन्होंने भारत देश को आजाद करवाने के लिए आजादी संघर्ष में अहम रोल अदा किया। शहीद सुखदेव देश के उन महान योद्धाओं में एक थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जाने कुर्बान कर दी थी। उन्होंने बचपन से ही अंग्रेजों की ओर से भारतीयों पर किए जाते जुलमों को देखा था। जिस कारण वह आजादी के संघर्ष में शामिल हुए तथा देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्त करवाने का प्रण लिया।

उन्होंने नेशनल कालेज लाहौर में भी नौजवानों को देश आजाद करवाने के लिए शिक्षित किया तथा लाहौर में नौजवान भारत सभा बनाई, जोकि अन्य समाजिक गतिविधयों के साथ साथ नौजवानों को देश आजाद करवाने के संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित करती थी। आशु ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सूबा सरकार देश के शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संभालने तथा उनके सपनो को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। शहीदों की याद को ताजा रखने तथा आने वाली पीढ़ी को इस बारे में जानकारी देने के मकसद से ही पंजाब सरकार की ओर से शहीद सुखदेव समेत उन्होंने सभी शहीदों की याद में राज्य स्तरीय समारोह करवाए जाते है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

आशु ने अपील की कि वह समाज में समाजिक कुरीतियों को बाहर निकाल फेंकने के लिए आगे आए जोकि देश के लिए शहीद होने वालो के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर शहीद सुखदेव थापर सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा रामगढिया (कन्या) सीनियर सैकेंडरी स्कूल मिलरगंज की छात्राओ की ओर से शहीद सुखदेव के जीवन के बारे में विस्थार से बताया गया तथा देश भक्ति की पेशकारी की। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारिक मैंबरों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विधायक संजय तलवाड़, मेयर बलकार सिंह संधू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अन्य के अलावा डिप्टी कमिशनर प्रदीप अग्रवाल, सहायक कमिश्नर अमरिंदर सिंह मल्ली, संयुक्त नगर निगम कमिश्नर कुलप्रीत सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता रमन सुब्रमनियम, पार्षद हरकरण सिंह वैध, नरिंदर कैड़ा आदि मौजूद रहे।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article