पंजाब सरकार का नया ऐलान - सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे।
12:19 AM Nov 16, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे।
Advertisement
बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है।
मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें।
बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके।
Advertisement

Join Channel