पंजाब के राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत समारोह में मान की अनुपस्थिति पर जताई आपत्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल नहीं होने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आपत्ति जताई। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू शनिवार को पहली बार चंडीगढ़ पहुंचीं।
12:57 AM Oct 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल नहीं होने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आपत्ति जताई। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू शनिवार को पहली बार चंडीगढ़ पहुंचीं।
Advertisement
राज्यपाल ने राजभवन में मुर्मू का स्वागत करते हुए कार्यक्रम से मान की अनुपस्थिति को नोट किया।
Advertisement
पुरोहित ने कहा कि उन्होंने मान को इस स्वागत कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (मान ने) इसे स्वीकार भी किया था। उनकी कुछ मजबूरियां हो सकती हैं।’’
Advertisement
राज्यपाल के आनुसार मान ने स्वयं आने के बजाय एक प्रतिनिधि भेज दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मुझे लगता है कि किसी की संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरा करना महत्वपूर्ण है।’’
कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पुरोहित के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने राजभवन के मंच से एक ‘‘राजनीतिक मुद्दा’’ उठाया।
एक बयान में, अरोड़ा ने कहा कि मान का एक पूर्व-नियोजित कार्यक्रम था और इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उन्हें प्रतिनियुक्त किया था। अरोड़ा ने कहा कि पांच अन्य कैबिनेट मंत्री और सभी वरिष्ठ नौकरशाह इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
राष्ट्रपति सुखना झील में भारतीय वायु सेना के हवाई करतब देखने के लिए चंडीगढ़ में थी।

Join Channel