Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब-हरियाणा HC से कुमार विश्वास को मिली राहत, पंजाब पुलिस की FIR हुई रद्द

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास के एक राहत भारी खबर है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द कर दिया है।

12:28 PM Oct 12, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास के एक राहत भारी खबर है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास के एक राहत भारी खबर है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द कर दिया है।  
Advertisement
भड़काऊ बयान देने के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज 
बता दें कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसी साल 12 अप्रैल को आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही उन पर धर्म और नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद कुमार विश्वास ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। इस मामले में न्यायमूर्ति अनूप चितकारा की पीठ सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि काननू की प्रक्रिया के  सरासर दुरुपयोग किया गया।  और इसे राजनीति से प्रेरित बताया था।  
हाई कोर्ट ने दी विश्वास को बड़ी राहत 
पंजाब में रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने केजरीवाल पर अलगाववादियों के समर्थन का  आरोप लगाया था।उसके बाद पुलिस 20 अप्रैल को कुमार विश्वास के घर पहुंची थी और फिर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था। इस मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में कुमार विश्वास को राहत दी है।  अदातल ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।  उन पर पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था।  
Advertisement
Next Article