टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब : सरेआम घर में दाखिल होकर गोलियां मारकर पति-पत्नी का कत्ल

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पुलिस स्टेशन जीरा के अंतर्गत गांव पंडोरी खतरियां में आज सुबह-सवेरे अज्ञात लोगों द्वारा अपने ही रिहायशी स्थल

07:05 PM Sep 22, 2018 IST | Desk Team

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पुलिस स्टेशन जीरा के अंतर्गत गांव पंडोरी खतरियां में आज सुबह-सवेरे अज्ञात लोगों द्वारा अपने ही रिहायशी स्थल

लुधियाना-जीरा : पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पुलिस स्टेशन जीरा के अंतर्गत गांव पंडोरी खतरियां में आज सुबह-सवेरे अज्ञात लोगों द्वारा अपने ही रिहायशी स्थल पर बैठे मियां-बीवी का गोलियां मारकर कत्ल कर देने की खबर मिली है। पत्नी की लाश रसोई और पति की लाश कोठी के अंदर पड़ी थी। मृतकों की पहचान राजप्रीत सिंह (48) निवासी खंडोरी खत्रियां और उसकी पत्नी प्रभदीप कौर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना आज सुबह-सवेरे 8 बजे के करीब घटित बताई जा रही है, जिसका पता उस वक्त लगा जब मृतकों की रिहायशी स्थल पर काम करने वाली नौकरानी उनके घर पहुंची तो उसकी देखते की चीखें निकल गई। नौकरानी के मुताबिक घर की मालकिन प्रभदीप कौर की लाश रसोई और घर के मालिक की लाश कोठी के अंदर पड़ी थी, जिनके सिर से खून बह रहा था। हमलावरों ने उनके सिर में गालियां मारी। पुलिस को जांच के दौरान पिस्तौल की चली हुई गोलियोंं के खोल प्राप्त होने की जानकारी मिली है।

पंचायती मतदान में गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच – AAP

बताया जा रहा है कि अब तक उक्त जोड़े के घर बच्चा नहीं था और अब प्रभदीप कौर गर्भवती हुई थी, जिसको लेकर पुलिस गहनता से मामले की तफतीश कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा, डीएसपी नरेंद्र सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मोके पर पहुंचे और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। पुलिस का दावा है कि अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता सबूत उनके हाथ नहीं लगे। परंतु जल्द ही जांच के बाद वह दोषियों तक जरूर पहुंच जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article