टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अचानक गोली चलने से जालंधर के कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल की हुई मौत

जालंधर के कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल की आज अचानक गोली चलने के दौरान मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक

03:07 PM Jul 25, 2018 IST | Desk Team

जालंधर के कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल की आज अचानक गोली चलने के दौरान मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक

लुधियाना-जालंधर : जालंधर के कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल की आज अचानक गोली चलने के दौरान मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलवंत शेरगिल अपनी लाइसेंसी राइफल एक निजी गन हाउस में जमा करवाने गए थे, जिस दौरान अचानक गोली चल गई। गोली लगने के उपरांत उन्हें गंभीर हालत में खून से लथपथ नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर के प्रसिद्ध धनी आबादी क्षेत्र ज्योति चौंक के पास सूरी गन हाउस में राइफल दिखाने आया था। जहां उक्त हादसा आज दोपहर हुआ। इस हादसे के उपरांत घायल शख्स को नकोदर रोड़ पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा कैसे हुआ और गोली कैसे चली, इसके बारे में खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। मृतक कांग्रेसी नेता कभी मनप्रीत सिंह बादल के करीबी थे और वह पीपीपी में भी सरगर्म रहे और बाद में वह कांग्रेस में आ गए थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक कांग्रेसी नेता के नाक के पास गोली लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्टेशन डिवीजन न. 4 की पुलिस अन्य अधिकारियों के साथ मोके पर पहुंची तब तक दुकानदार दुकान बंद करके भाग चुका था।

मृतक बलवंत सिंह पुत्र नशत्र सिंह संतोखपुरा का रहने वाला बताया गया है और मृतक के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गोली के छररे लगे है। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article