पंजाब : केजरीवाल और भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, जनता को धन्यवाद देने के लिए करेंगे रोड शो
शानदार जीत के बाद ‘आप’ (आम आदमी पार्टी ) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य में पार्टी के सीएम पद के चहेरे भगवंत मान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।
02:07 PM Mar 13, 2022 IST | Desk Team
पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद ‘आप’ (आम आदमी पार्टी ) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य में पार्टी के सीएम पद के चहेरे भगवंत मान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। भगवंत मान ने हवाई अड्डे पर अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे।
Advertisement
जनता का धन्यवाद करने के लिए निकालेंगे रोड शो
केजरीवाल और मान दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी को भारी मतों से जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के लिए यहां रोड शो निकालेंगे। इससे पहले एक दिन पहले भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर दोनों नेताओं से मुलाकात की थी।
मान, शहीद भगत सिंह के गांव में लेंगे शपथ
गौरतलब है कि भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।
पंजाब में 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस ली जाएगी, CM बनने से पहले मान का पहला फरमान
Advertisement