पंजाब : खैहरा ने फरीदकोट रैली में आप को दिया नया रंग, घोषित की नई रणनीति
पंजाब में आम आदमी पार्टी की गुटबाजी के बीच विधानसभा सत्र से पहले बागी आप विधायकों ने सियासी रंग बिखेरते हुए सुखपाल सिंह खैहरा की छत्र-छाया में विधानसभा के
लुधियाना-फरीदकोट : पंजाब में आम आदमी पार्टी की गुटबाजी के बीच विधानसभा सत्र से पहले बागी आप विधायकों ने सियासी रंग बिखेरते हुए सुखपाल सिंह खैहरा की छत्र-छाया में विधानसभा के मानसून इजलास के दैरान अपनी रणनीति ऐलान कर दी। आज कोटकपूरा में बागी धडे की तरफ से 9 विधायकों ने वलंटियर कनवेंशन में पार्टी को नया रंग देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल के बारे में अपने विचार रखें।
इस रैली में सुखपाल सिंह खैहरा के साथ कंवर संधू, जगदेव सिंह कमालु, जयकिशन सिंह रेडी, जगदेव जगा हिस्सोवाल, मास्टर बलदेव सिंह, नाजर सिंह, माना शाहिया और पिरमल सिंह धोला उपस्थित थे। सुखपाल सिंह खैहरा ने आम आदमी पार्टी के समर्पित पीले रंग की दस्तार के स्थान पर हरे रंग की पगड़ी को अपनाया है।
पंजाब : आम आदमी पार्टी में बगावत, नाराज विधायकों ने पंजाब इकाई को किया ‘स्वायत्त’ घोषित
आप धड़े के बाकी सभी विधायकों को हरे रंग की दस्तार भेट करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा की हरे रंग की पगड़ी पंजाब के किसानों का प्रतीक है और इसी लिए इसी रंग को कार्यकर्ताओं की राय उपरांत अपनाया गया है। इसके अतिरिक्त खैहरा ने साफ किया कि वह आम आदमी पार्टी हे और विधानसभा के 24 अगस्त केा चंडीगढ़ में शुरू होने वाले सत्र के दौरान केाई अलग स्थान नहीें मांगेगें। इसके साथ ही बड़ा विवाद ग्रहण कर चुके नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तानी सेना ध्यक्ष को डाली गई जफी के बारे में खैहरा ने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाकर कोई गलती नहीं की।
उन्होंने कहा कि अगर करतारपुर साहिब का रास्ता खुल जाता है तो सभी के लिए अच्छा है। शिरोमणि अकाली दल द्वारा पिछले दिनों हरियाणा में अलग तौर पर चुनाव लडऩे की घोषणा के बारे खैहरा ने कहा कि सुखबीर को कहना चाहते है कि पंजाब को बहुत लूट लिया। अब हरियाणा केा बख्श दो।
– सुनीलराय का़मरेड