पंजाब : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मास्क किया अनिवार्य
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
12:37 AM Aug 14, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पंजाब के गृह मामलों और न्याय विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागों, उपायुक्तों, जोनल पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्तों और सिविल सर्जन को शनिवार को इस संबंध में परामर्श जारी किये गये।
Advertisement
सरकार की ओर से जारी किए गए परामर्श के मुताबिक यह देखा गया है कि राज्य में बड़ी संख्या में लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण की दर में भी इजाफा हो रहा है।
Advertisement
कोरोना वायरस संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों और सभाओं, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क पहनें यह सुनिश्चित किया जाएगा।

Join Channel