W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो वायरल, कांग्रेस और शिअद ने की गिरफ्तारी की मांग

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो वायरल होने से राज्य की सियासत गरमा गई है। फूड प्रोसेसिंग और बागबानी मंत्री का पांच मिनट 36 सेकंड का ये एक कथित ऑडियो सौदेबाजी का है।

12:16 PM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो वायरल होने से राज्य की सियासत गरमा गई है। फूड प्रोसेसिंग और बागबानी मंत्री का पांच मिनट 36 सेकंड का ये एक कथित ऑडियो सौदेबाजी का है।

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो वायरल  कांग्रेस और शिअद ने की गिरफ्तारी की मांग
Advertisement
पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो वायरल होने से राज्य की सियासत गरमा गई है। फूड प्रोसेसिंग और बागबानी मंत्री फौजा सिंह सरारी का पांच मिनट 36 सेकंड का ये एक कथित ऑडियो सौदेबाजी का है। मामला सामने आते ही कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने मंत्री को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
Advertisement
ऑडियो क्लिप में फौजा सिंह सरारी अपने पूर्व सहयोगी तरसेम लाल कपूर से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से ‘जाल’ में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं ताकि उनसे बाद में पैसे मांग जा सके। कैबिनेट मंत्री ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और कपूर पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

पंचायत सचिव जरनैल सिंह को पंजाब पुलिस ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि कपूर के रिश्तेदार जॉनी के खिलाफ निजी कार पर राष्ट्रीय ध्वज के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था। सरारी ने कहा कि कपूर चाहते थे कि वह जॉनी की रिहाई में मदद करें लेकिन उन्होंने इसमें सहायता से इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें फंसाया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×