Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें बताया फुंका कारतूस

पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘ फुंका कारतूस’ करार दिया।

09:50 PM Jan 24, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘ फुंका कारतूस’ करार दिया।

पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘ फुंका कारतूस’ करार दिया। सिद्धू ने यह टिप्पणी अमरिंदर के इस दावे पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में पूर्व क्रिकेटर को वापस लेने के लिए पाकिस्तान से अनुरोध आया था। 
Advertisement
सिद्धू को अपनी सरकार में वापस रख सकते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शुक्रगुजार होंगे
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी नयी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनसे कहा गया था कि अगर वह सिद्धू को अपनी सरकार में वापस रख सकते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रगुजार होंगे।
“फुंका कारतूस”
अमरिंदर सिंह जब राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे थे तब उन्होंने सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के तौर पर उनकी नियुक्ति का भी विरोध किया था। पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘फुंका कारतूस’’करार दिया एवं आगे कुछ और टिप्पणी करने से इंकार किया।
सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि उसने मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए कथित तौर पर कराए गए सर्वेक्षण में ‘‘घोटाला’किया है। सिद्धू के साथ मौजूद कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि अगले संवाददाता सम्मेलन में वे पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर अपना जवाब देंगे।
Advertisement
Next Article