Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब सरकार के खिलाफ राज्य कर्मचारियों में रोष, पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

07:49 AM Aug 25, 2024 IST | Aastha Paswan

Punjab News: आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में पेंशन से जुड़ी मांग को लेकर पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की तरफ से प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया गया।

सरकार के खिलाफ राज्य कर्मचारियों में रोष

पंजाब के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष नजर आ रहा है। जिसके चलते में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मुलाकात नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा मानी गई मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया।

Advertisement

शनिवार को मुख्यमंत्री पुतला फूंका गया

मौके पर मौजूद नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बार-बार मीटिंग करते हैं और फिर लिए गए फैसलों से पीछे हट जाते हैं। पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों से मिलने से सीएम के इनकार के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे के नेताओं में रोष है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुतला फूंका गया।

सरकार सभी वादों से मुकर गई



प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाग में प्रमोशन करने, कच्चे कर्मचारियों को वेतन अवकाश का बकाया देने, वेतन आयोग की रिपोर्ट सही ढंग से लागू करने का वादा किया था, लेकिन सरकार सभी वादों से मुकर गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कच्चे पक्के कर्मचारियों की बहाली और पक्का करने की मांगें जल्द मान ली जाएं, नहीं तो पंजाब में बड़े स्तर पर संघर्ष होगा। इसके अलावा बठिंडा में शनिवार को रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की ओर से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। मांगें समय से पूरा नहीं करने पर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब से भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं, उस दिन से पेंशनरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार डीए की किश्त और पिछला बकाया नहीं दे रही। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष करते रहेंगे।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article