For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

15 अप्रैल को CM केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जाएंगे भगवंत मान, जेल प्रशासन ने जारी किया नया शेड्यूल

10:23 AM Apr 13, 2024 IST | Aastha Paswan
15 अप्रैल को cm केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जाएंगे भगवंत मान  जेल प्रशासन ने जारी किया नया शेड्यूल

Punjab News: शराब नीति मामले में जेल में दिल्ली के CM केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब पंजाब के CM भगवंत मान 15 अप्रैल को केजरीवाल से मुलाकात करने जेल जाएंगे। बता दें, इससे पहले ण सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात करवाने से इन्कार कर दिया था।

Highlights

  • जेल में बंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान
  • 15 अप्रैल को जाएंगे जेल
  • इससे पहले 10 अप्रैल को गए थे मिलने

केजरीवाल से मिलेगें CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 15 अप्रैल को मुलाकात करेंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने मुलाकात करने से मना कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए।

सुरक्षा व्यवस्था के मानकों को तय किए गए

पंजाब CM भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी। दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानकों को तय किए गए। जेल अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ''मुलाकात जांगला'' के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

तिहाड़ जेल प्रशासन के साथ बैठक में पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एके पांडे और एक सहायक पुलिस आयुक्त अधिकारी मौजूद रहे। तिहाड़ जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल की अगुवाई में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। यह बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे तिहाड़ में उप महानिरीक्षक (DIG) राजीव परिहार के कार्यालय में शुरू हुई और दोपहर करीब तीन बजे समाप्त हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×