For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज 12 बजे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान

10:49 AM Apr 15, 2024 IST | Aastha Paswan
आज 12 बजे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान

Punjab News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीएम भगवंत मान की उनसे पहले भी मुलाकात तय हुई थी लेकिन ऐन वक्त पर जेल प्रशासन ने मीटिंग को रद्द कर दिया था।

Highlights

  • आज तिहाड में मिलेंगे दो सीएस
  • CM केजरीवाल से मिलेंगे CM भगवंत मान
  • दोपहर 12 बजे होगी मुलाकात

आज दोपहर 12 बजे होगी मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत मिली है। करीब 2 घंटे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के बाद मुलाकात की नई तारीख 15 अप्रैल तय की गई थी। भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मान केजरीवाल से 10 अप्रैल को मिलने वाले थे।

10 अप्रैल को होने वाली थी मुलाकात

इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं की मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए थे।

ये हैं शर्तें

बैठक में तय किया गया था कि पंजाब सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानक भी तय किए गए थे। जेल अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ''मुलाकात जांगला'' के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×