Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

09:36 AM Jul 06, 2024 IST | Aastha Paswan

Punjab News: लुधियाना में शिवसेना नेता पर दो निहंग सिखों ने तलवार से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस को अब एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शिवसेना नेता संदीप थापर अब खतरे से बाहर है।

Highlights

तीन अज्ञात लोगों ने तलवार से हमला

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को लुधियाना में पंजाब शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन अज्ञात लोगों ने तलवार से हमला किया। पुलिस उपायुक्त लुधियाना जसकरन सिंह तेजा के अनुसार, पंजाब शिवसेना नेता पर शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे हमला किया गया।

Advertisement

थापर पर तलवार से हमला

DCP लुधियाना ने कहा, "सुबह करीब 11:30 बजे, तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया। वह घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है...वह खतरे से बाहर हैं...आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" घटना के बाद, पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया और मामले के सिलसिले में दो आरोपियों सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिराफ्तार



SSP फतेहगढ़ साहिब रवजोत ग्रेवाल ने कहा, "हमें डीजीपी, सीपी लुधियाना से निर्देश मिले थे और पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया था... दो वांछित आरोपियों को विश्वविद्यालय क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया गया... एक स्कूटी बरामद की गई... तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्हें लुधियाना पुलिस को सौंप दिया गया है।" पंजाब शिवसेना नेता पर हमले में शामिल तीसरा संदिग्ध टहल सिंह अभी भी फरार है। लुधियाना के सीपी पुलिस कुलदीप सिंह चहल ने कहा, "हमने दो आरोपियों सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी टहल सिंह अभी भी वांछित है। आगे की जांच जारी है।" आगे की जांच जारी है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article