Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab News: 27 जून को पेश किया जाएगा पंजाब का बजट, मान बोले- आम जनता की राय से बना यह budget

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होगा और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 27 जून को अपना पहला बजट पेश करेगी।

02:09 PM Jun 07, 2022 IST | Desk Team

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होगा और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 27 जून को अपना पहला बजट पेश करेगी।

पंजाब के भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने राज्य में बजट पेश करने वाले हैं।हालांकि, यह विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा । मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून को पहला बजट पेश किया जाएगा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य की आम जनताओं की राय पर बनाया गया हैं। इस बात की फैसला मंत्रिमंडल की अहम बैठक में लिया गया हैं। 
Advertisement
भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी पंजाबवासियों को बधाई। पंजाब के इतिहास में पहली बार आम लोगों की राय से बना बजट पेश होगा। आज पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला किया गया कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट किया जाएगा।’’

आम जनता की राय पर बना है यह बजट- मान
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे थे और इसे ‘‘जनता बजट’’ करार दिया था। ‘आप’ मार्च में राज्य विधानसभा की 117 सीट में से 92 पर जीत हासिल करके पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई थी। विधानसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल से जून तक का लेखानुदान पारित किया था।
Advertisement
Next Article