Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab News : लोगों को अस्पताल पहुंचा रही प्रचंड गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री पार

10:09 AM Jun 13, 2024 IST | Saumya Singh
Punjab News

Punjab News : प्रचंड गर्मी से जालंधर में लोगों का बुरा हाल है। लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलते नजर नही आ रहा है। बढ़ती गर्मी अब जान की भी आफत बनती जा रही है। गर्मी का कहर लोगों के स्वास्थ पर असर डाल रहा है। अधिक संख्या में लोग गर्मी से होने वाली समस्या के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने लगे हैं। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार और पेट दर्द से लोग काफी परेशान होने लगे हैं। तापमान का पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Highlight: 

गर्मी से गों के स्वास्थ पर असर

प्रचंड गर्मी से जालंधर में लोगों का बुरा हाल है। लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलते नजर नही आ रहा है। बढ़ती गर्मी अब जान की भी आफत बनती जा रही है। गर्मी का कहर लोगों के स्वास्थ पर असर डाल रहा है। अधिक संख्या में लोग गर्मी से होने वाली समस्या के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने लगे हैं। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

तापमान 43.8 डिग्री पहुंचा

तापमान का पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से अस्पतालों में पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल का मेडिकल वार्ड तकरीबन फुल हो चुका है। वहीं पिछले दो दिन में सिविल अस्पताल ओपीडी में 3283 मरीज पहुंच चुके हैं। डाक्टरों ने लोगों को सुबह और शाम को ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

बच्चों में पेट गड़बड़ी की समस्या ज्यादा

सिविल अस्पताल में मेडिकल स्पेशलिस्ट ने कहा कि पिछले दो दिन में ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर छठा मरीज पेट दर्द और हर आठवां मरीज बुखार की वजह से परेशान है। हालांकि, बुखार के कई मरीजों को हल्की खांसी की भी शिकायत है। वार्ड में भी दाखिल मरीजों में ज्यादातर डायरिया और गर्मी की वजह से घबराहट की समस्या का इलाज करवाने वाले शामिल हैं। डाॅक्टर का कहना है बच्चों में पेट गड़बड़ी और गर्मी की वजह से भूख कम लगने और बुखार की समस्या ज्यादा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article