W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab के राज्यपाल Banwari Lal Purohit ने क्यों दिया अपने पद से इस्तीफा?

10:17 AM Feb 04, 2024 IST | NAMITA DIXIT
punjab के राज्यपाल banwari lal purohit ने क्यों दिया अपने पद से इस्तीफा

पंजाब (Punjab) के राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। बता दें राज्यपाल ने एक पत्र में कहा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.’

  • राज्यपाल Banwari Lal Purohit ने अपने पद से दिया इस्तीफा
  • निजी कारणों से चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ा
  • राष्ट्रपति मुर्मू को Banwari Lal Purohit ने लिखा पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में, बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया. राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें.’

CM और राज्यपाल के बीच चल रही थी तनानती

दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच अनबन चल रही थी। सीएम मान ने दो दिन पहले ही गवर्नर पर निशाना साधते हुए उनपर तंग करने के आरोप लगाए थे। मान ने कहा था कि प्रदेश में हमारी चुनी हुई सरकार है। हम निर्वाचित तरीके से राज करेंगे या सेलेक्टेड तरीके से शासन करेंगे। लोकतंत्र में निर्वाचित तरीके से शासन होता है। भगवंत मान ने यह भी कहा था कि राज्यपाल बात-बात पर कह देते हैं कि यह गैरकानूनी और वह कानूनी है। बता दें कि राज्यपाल के साथ उनकी तनातनी की वजह कुछ विधेयक भी थे जिन्हें राज्यपाल ने पहले मंजूरी नहीं दी थी जिसके खिलाफ मान सुप्रीम कोर्ट गए थे। इसके बाद फिर राज्यपाल ने विधेयकों को मंजूरी दे दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement

 

Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×