India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़ पर बोले CM मान, यह बर्बर घटना देश की अंतरात्मा पर एक बड़ धब्बा

05:05 PM Jul 20, 2023 IST
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मणिपुर में दो महिलाओं पर यौन उत्पीड़न और उनके साथ किये गये क्रूर कृत्य पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। श्री मान ने इस जघन्य अपराध के आरोपियों को अनुकरणीय सजा सुनिश्चित करने की भी मणिपुर अपील की है।
मुख्यमंत्री ने यहां जारी बयान में कहा कि यह दुर्भाज्ञपूर्ण है कि असहाय महिलाएं इस जघन्य अपराध का शिकार हुईं। उन्होंने कहा कि यह बर्बर घटना देश की अंतरात्मा पर एक बड़ धब्बा है और इस घटना की सभी को निंदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिससे आज हर देशवासी शर्मसार हो रहा है।
प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए-मान 
दोषियों के लिए कड़ सजा की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अपराधी नरमी के पात्र नहीं हैं और उन्हें कड़ से कड़ सजा देकर देश के कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद, और राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए, ताकि पीड़ति परिवार, दोस्तों और उनके शुभचिंतकों को न्याय मिल सके। महिलाओं की शील और गरिमा सुनिश्चित करने के अपने रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और दोषियों को कड़ सजा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है और प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
Advertisement
Next Article