W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिद्धू जिस पार्टी में भी जाएंगा, 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में उसी पार्टी की सरकार होंगी - ब्रहमपुरा

शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के कोर कमेटी के सदस्यों की सूबे में मोजूदा हालात को लेकर जालंधर के सर्कट हाउस में बैठक खत्म होने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए

02:59 PM Jan 28, 2020 IST | Shera Rajput

शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के कोर कमेटी के सदस्यों की सूबे में मोजूदा हालात को लेकर जालंधर के सर्कट हाउस में बैठक खत्म होने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए

Advertisement
सिद्धू जिस पार्टी में भी जाएंगा  2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में उसी पार्टी की सरकार होंगी   ब्रहमपुरा
Advertisement
लुधियाना-जालंधर : शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के कोर कमेटी के सदस्यों की सूबे में मोजूदा हालात को लेकर जालंधर के सर्कट हाउस में बैठक खत्म होने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए माझे के जरनैल के रूप में पहचान रखने वाले जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रहमपुरा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इस वक्त पंजाब भर में विख्यात है और मोजूदा समय में वह अधिकांश पंजाबियों के दिलों पर राज कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू आने वाले दिनों में जिस भी पार्टी के अंदर जाएंगे, वर्ष 2022 में उसी पार्टी की पंजाब में सरकार बनेंगी।
Advertisement
इस बैठक में रंजीत सिंह ब्रहमपुरा के अतिरिक्त वीर दविंद्र सिंह, सेवा सिंह सेखवंा, रत्न सिंह अजनाला, मनमोहन सिंह सटियाला, उजागर सिंह वडाली, हर सुखिंद्र बबी बादल, रविंद्र सिंह ब्रहमपुरा, जगरूप सिंह सेखवां, मनदीप सिंह और साहिब सिंह वडाली मोजूद थे।
स्मरण रहे कि उक्त अकाली नेता कभी शिरोमणि अकाली दल बादल के अहम हिस्सा रहे है और बादल परिवार से विमुख होकर इन्होंने शिरोमणि अकाली दल टकसाली की रहनुमाई करते हुए पंजाब में सियासी बदलाव का निर्णय किया है।
सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×