India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर संगरूर में मेगा रैली करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर

03:03 PM Jun 17, 2023 IST
Advertisement
मोदी सरकार के नो साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।  जिसे  पार्टी  मंडल स्तर से राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित कर रही है।  भारतीय जनता पार्टी के  छोटे से कार्यकर्ता से  लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक सभी स्तर  इस जनसंपर्क को सफल बनाने के लिए जनता के बीच जा रहे है।  मेगा ‘जन-संपर्क’ रैली के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शनिवार को पंजाब के संगरूर में एक मेगा रैली करने के लिए तैयार हैं।     
लोंगोवाल स्थित दाना मंडी में रैली संबोधित 
संगरूर के लोंगोवाल स्थित दाना मंडी में मंत्री मंडाविया रैली को संबोधित करने वाले हैं. जबकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में रैली करेंगे। इससे अलग भारतीय जनता पार्टी  के नेता पांजब की 13 लोकसभा सीटों पर  रैलियां करेंगे। भाजपा पहली दफा पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।  
इसने अभियान को ‘9 साल बेमिसाल  नाम  दिया
उल्लेखनीय  है कि पार्टी देश के कई हिस्सों में अपना रिपोर्ट कार्ड और पिछले नौ साल में किए गए कार्यों को दिखाते हुए जनता से बातचीत करती रही है।  इसने अभियान को ‘9 साल बेमिसाल’, (बकाया नौ साल) नाम भी दिया।साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को त्रिपुरा में मेगा रैली करने वाले हैं. शुक्रवार को नड्डा त्रिपुरा पहुंचे और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।  
Advertisement
Next Article