W3Schools
Advertisement

Chitkara University Ghost Rumour: भूत की अफवाह ने पंजाब की चितकारा यूनिवर्सिटी में मचा बवाल, छात्रों ने की पुलिस से झड़प और कैंपस में तोड़फोड़

Chitkara University Ghost Rumour: पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में भूत और दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह से देर रात हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से झड़प भी हुई। इस दौरान सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस और प्रशासन ने अफवाहों की जांच शुरू कर दी है।
01:12 PM Sep 26, 2026 IST | Amit Kumar
Chitkara University Ghost Rumour: पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में भूत और दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह से देर रात हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से झड़प भी हुई। इस दौरान सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस और प्रशासन ने अफवाहों की जांच शुरू कर दी है।
chitkara university ghost rumour  भूत की अफवाह ने पंजाब की  चितकारा यूनिवर्सिटी में मचा बवाल  छात्रों ने की पुलिस से झड़प और कैंपस में तोड़फोड़
Chitkara University Ghost Rumour (credit social media )

Chitkara University Ghost Rumour: पंजाब के पटियाला स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर की देर रात अचानक अफवाहों के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। कैंपस में भूत होने और दो छात्राओं के लापता होने की बात  फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र एक जगह जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना गंभीर हो  गया कि  कैंपस में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार,  रात को  सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी कैंपस में भूत होने की चर्चा शुरू हुई थी। कुछ छात्रों के बीच यह बात भी फैल गई कि पहले किसी छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या की थी और उसके बाद उसका भूत वहां रहने वाले छात्रों को परेशान करता है।

Advertisement

लेकिन, यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कैंपस में किसी छात्रा की आत्महत्या से जुड़ी ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि रात के समय कुछ शरारती लोग छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर वहां से भाग जाते थे। इसी तरह की घटनाओं की वजह से  छात्रों के बीच डर का माहौल बना और बाद में यह मामला अफवाहों में बदल गया।

Advertisement

अफवाह के बाद बड़ी संख्या में जुटे छात्र

भूत की चर्चा के साथ ही दो छात्राओं के लापता होने की खबर भी छात्रों के बीच फैल गई। सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट किए जाने की भी जानकारी सामने आई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। माहौल बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें यूनिवर्सिटी पहुंचीं। थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई।

Advertisement

हंगामे के दौरान पुलिस की एक सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। KSM चौकी, सिटी राजपुरा के इंचार्ज अजय कुमार के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की सूचना भी सामने आई है। कुछ छात्रों ने पुलिस अधिकारी पर नशे में होने का आरोप लगाया। इसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हंगामे के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

दो छात्राओं के लापता होने की नहीं हुई पुष्टि

हंगामे के बीच दो छात्राओं के लापता होने की बात ने हालात  को और गंभीर बना दिया। लेकिन,  पुलिस ने अभी तक किसी भी छात्रा के लापता होने की पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखदेव सिंह ने छात्रों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित तौर पर कौन-सी दो छात्राएं लापता हैं। पुलिस के पास फिलहाल किसी छात्रा का नाम या पहचान भी सामने नहीं आई है।

डीएसपी ने कहा कि छात्रों की शिकायतें दर्ज की गई हैं और हर शिकायत की जांच की जाएगी। छात्रों से मिली जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा। अगर जांच में किसी छात्रा के वास्तव में लापता होने की बात सामने आती है, तो पुलिस उसकी गुमशुदगी के मामले में भी कार्रवाई करेगी।

CCTV फुटेज की होगी जांच

पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन अब पूरे मामले की तह तक जाने में जुटे हैं। कैंपस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। खास तौर पर रात में छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाने और अफवाह फैलने से जुड़ी घटनाओं की जांच की जाएगी।

डीएसपी सुखदेव सिंह ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल यूनिवर्सिटी में हालात नॉर्मल  है और छात्र सुरक्षित हैं। पुलिस की टीमें कैंपस में मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों की ओर से भरोसा दिए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और वे अपने हॉस्टल लौट गए।

यह भी पढ़ें: Head Constable Murder: चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×