India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Farmer Protest: दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में किसान आंदोलन, 18 जनवरी से धरना देंगे किसान

10:22 AM Jan 07, 2024 IST
Advertisement

Farmer Protest: 18 जनवरी से चंडीगढ़ में भी किसान धरना देने की तैयारी में हैं। 5 किसान संगठनो ने एलान किया कि दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में धरना दिया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां लगातार जारी है।

Highlights

धरने की तैयारी में जुटे किसान

किसान संगठन एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुट गया है। लेकिन इस बार किसान दिल्ली नहीं बल्कि चंडीगढ़ में डेरा डालने वाला है। शनिवार को 5 किसान संगठनो की बैठक के बाद एलान किया गया, कि 18 जनवरी से चंडीगढ़ में पक्का धरना (Farmer Protest) दिया जाएगा। पंजाब में बढ़ते पानी के संकट, पर्यावरण प्रदूषण और संघीय ढांचे पर मंडराते खतरे के मुद्दों को लेकर ये धरना दिया जाएगा।

इन संगठनों ने किया धरने का एलान

ऑल इंडिया किसान फेडरेशन, भाकियू किसान संगठन,  आजाद किसान संघर्ष कमेटी, (Punjab) किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, भाकियू । इसका निर्णय शनिवार को हुई किसान संगठन बैठक में लिया गया।

पानी की समस्या से परेशान किसान

किसानों का कहना है, पंजाब में पानी इतना गहरा हो गया है कि वो ना तो फसलों के लिए फायदेमंद है और ना ही पीने लायक है। सतलुज, रावी, ब्यास नदी के पानी का मालिक पंजाब है। जिसकी गवाही तो संविधान भी देता है। पंजाब के लिए पानी एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि पानी की कमी की वजह से लोग वीरान जगहों पर चले जाएंगे, जिससे ना तो पंजाब की संस्कृति रहेगी और ना ही पंजाबियत रहेगी। धरने को लेकर तैयारियां की जा रही है, जिसके लिए किसानों में उत्साह है। वो प्रदेश के हर जिले में रैलियां कर रहे है। किसान संगठन अपनी ट्रालियां तैयार करने में भी लगे है। राशन जमा किया जा रहा है ताकि किसान लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहे। किसान 18 जनवरी को ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचेंगे यहां से वे चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article