India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद की ली शपथ, CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

02:48 PM Jul 31, 2024 IST
Advertisement

पंजाब : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक के रुप मे शपथ ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में एक समारोह में कटारिया को पद की शपथ दिलाई। 79 वर्षीय कटारिया ने हिंदी में शपथ ली।

Highlight : 

गुलाब चंद कटारिया बनें पंजाब के नए राज्यपाल

बता दें कि समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वी पी सिंह बडनोर के अलावा हरपाल सिंह चीमा तथा गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे। कटारिया से पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे जिन्होंने फरवरी में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

दो बार राजस्थान के गृह मंत्री रह चुके है कटारिया

पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे। उदयपुर के रहने वाले, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री भी रह चुके है तथा उन्होंने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई है। भाजपा के दिग्गज नेता ने शिक्षा, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। आठ बार के पूर्व विधायक कटारिया फरवरी 2023 में असम के राज्यपाल बने थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article