गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान BSF के ASI को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
पंजाब के गुरदासपुर जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से BSF के एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना BSF की चौड़ा फॉरवर्ड पोस्ट के मेन गेट के पास हुआ। बुरी तरह से जख्मी जवान को पास के अस्पताल में इलाज कराया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस खबर से उनके परिवार में चिंता का माहौल है। फिलहाल उनकी इलाज जारी है।
मॉर्निंग वाक के दौरान पीछे से मारी टक्कर
बता दें कि घायल ASI की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है, जो राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के नाथावाल गांव के रहने वाले हैं। वे अभी शिकार मछियन में BSF के चावड़ा फॉरवर्ड हेडक्वार्टर में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय वे पोस्ट के गेट के बाहर सुबह की सैर पर निकले थे। तभी, तेजी से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और वे उसी दौरान बेहोस हो गए। उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो अमृतसर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
दूसरी तरफ, इस सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी मोटर साइकल ड्राइवर बलविंदर सिंह के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना को लेकर बताया है कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी सबूतों को देखते हुए की जा रही है। फिलहाल घायल ASI अस्पताल में भर्ती है।
ALSO READ: बेंगलुरु में रेस्टोरेंट मालिकों ने Swiggy-Zomato को दी बायकॉट की चेतावनी, जानें क्या है इनकी मांगे

Join Channel