W3Schools
Advertisement

जालंधर की गद्दे फैक्ट्री में भीषण आग से अफरा-तफरी, बाल- बाल बचे 12 कर्मचारी

Jalandhar Factory Fire: आज यानी गुरुवार सुबह जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद करीब 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 10 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है।
03:09 PM Sep 03, 2026 IST | Amit Kumar
Jalandhar Factory Fire: आज यानी गुरुवार सुबह जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद करीब 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 10 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है।
जालंधर की गद्दे फैक्ट्री में भीषण आग से अफरा तफरी  बाल  बाल बचे  12 कर्मचारी
Jalandhar Factory Fire (credit social media )

Jalandhar Factory Fire: पंजाब के जालंधर में गुरुवार सुबह 9 बजे एक गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ये आग  बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के बस्ती पीर दाद रोड पर स्थित फैक्ट्री में लगी।  कुछ ही समय में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया। शुरुआत में कर्मचारियों और आसपास के लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन देखते ही देखते धुआं तेजी से बढ़ने लगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इसके बाद फैक्ट्री में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग बढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ ही देर में सभी करीब 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस वजह से किसी के झुलसने या जान जाने की सूचना नहीं है।

Advertisement

करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

फैक्ट्री में गद्दे और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा हुआ था। इनमें कई चीजें आसानी से आग पकड़ने वाली थीं। इसी वजह से आग बहुत तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। कुछ ही देर में फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और चारों तरफ काला धुआं दिखाई देने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से उठता धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था।

Advertisement

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 10 दमकल गाड़ियों  को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।दमकल कर्मचारियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की टीम ने काफी देर तक अभियान चलाकर आग को कंट्रोल  करने की कोशिश की।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग !

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लेकिन, आग किस वजह से लगी, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।

आग की वजह से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल सही आकलन नहीं हो पाया है। फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनरी आग की चपेट में आने से नुकसान होने की आशंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Punjab: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×