W3Schools
Advertisement

Ludhiana Murder Case: एक शक ने ले ली महिला की जान! पंजाब में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Ludhiana Murder Case: लुधियाना के विकास नगर में ऑस्ट्रेलिया से लौटे रविंदर सिंह ने पत्नी कमलदीप कौर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। वारदात के समय आरोपी ने बेटे को घर से बाहर भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
03:17 PM Nov 02, 2026 IST | Amit Kumar
Ludhiana Murder Case: लुधियाना के विकास नगर में ऑस्ट्रेलिया से लौटे रविंदर सिंह ने पत्नी कमलदीप कौर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। वारदात के समय आरोपी ने बेटे को घर से बाहर भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
ludhiana murder case  एक शक ने ले ली महिला की जान  पंजाब में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या  जानें क्या है पूरा मामला
Ludhiana Murder Case (credit social media )

Ludhiana Murder Case: लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।  आरोपी रविंदर सिंह ऑस्ट्रेलिया से लौटने के दो दिन बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें, कि घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपने बेटे को बाहर भेज दिया था।  जब बेटा वापस लौटा तो उसकी मां कमलदीप कौर का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  शुरुआती जांच में पत्नी पर शक करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 49 वर्षीय कमलदीप कौर के रूप में हुई है। उनके पति रविंदर सिंह की उम्र 50 साल है और वह पिकअप वैन चलाते हैं। दंपती का छोटा बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। कुछ समय पहले दोनों पति-पत्नी उससे मिलने विदेश गए थे।

Advertisement

कमलदीप 4 महीने पहले लौटी थी भारत

कमलदीप करीब 4 महीने पहले भारत लौट आई थीं, जबकि रविंदर लगभग 6 महीने ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद दो दिन पहले ही वापस आया था। उनका बड़ा बेटा गगनदीप सिंह भी माता-पिता के साथ रहता है। गगनदीप के मुताबिक, वह दो दिन पहले अपने पिता को अमृतसर एयरपोर्ट से घर लेकर आया था। घर लौटने के बाद पहले दिन सब कुछ नॉर्मल रहा। अगले दिन वह पिता को बीपी की दवा दिलाने भी गया था। रविवार शाम उसकी मां ने उसे दूध लाने और शीशा लगवाने के लिए बाहर भेजा। इसके बाद पिता ने उसे जूस लाने के लिए भी कहा। जब वह सामान लेकर घर लौटा तो मां कमरे में जमीन पर पड़ी थीं।

Advertisement

गगनदीप ने बताया कि घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी मां के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। वह तुरंत मां के पास पहुंचा और उन्हें संभालने की कोशिश की। इसके बाद उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसी दौरान उसने देखा कि उसके पिता घर से बाहर निकल रहे थे। बेटे के अनुसार, पिता ने उसे घर से बाहर भेजने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। कमलदीप को तुरंत दीप अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पड़ोसन ने भी बताई घटना से जुड़ी बात

पड़ोसन नरिंदर कौर ने बताया कि वह गुरुद्वारे से लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात रविंदर सिंह से हुई। उन्होंने उसे सत श्री अकाल कहा और पूछा कि क्या वह विदेश से वापस आ गया है। रविंदर ने हां में जवाब दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब नरिंदर कमलदीप के घर के पास पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर का गेट खुला हुआ था। इलाके में पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, इसलिए उन्होंने घर के पास जाकर कमलदीप को आवाज लगाई।

इसी दौरान उन्हें अंदर से गगनदीप के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बेटे ने उन्हें बताया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। नरिंदर के अनुसार, कमलदीप का शव जमीन पर पड़ा था और उसी समय रविंदर घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।

पत्नी पर शक करता था आरोपी

थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि कमलदीप के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविंदर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हत्या किस वजह से की गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने विदेश से लौटने से पहले ही वारदात की योजना बना ली थी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×